Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

उत्तर बंगाल में पारा तीन डिग्री तक लुढ़का, दक्षिण में भी बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पिछले नौ साल में यह दूसरी बार है जब क्रिसमस के दिन शहर का तापमान 14 डिग्री से नीचे गया है। इससे पहले 25 दिसंबर 2016 को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

25 Dec 2025

उत्तर बंगाल में पारा तीन डिग्री तक लुढ़का, दक्षिण में भी बढ़ी ठंड

कोलकाता। क्रिसमस के मौके पर पूरे पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है। पहाड़ों में कंपकंपाती ठंड है तो मैदानी इलाकों में भी तापमान तेजी से नीचे गिरा है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पिछले नौ साल में यह दूसरी बार है जब क्रिसमस के दिन शहर का तापमान 14 डिग्री से नीचे गया है। इससे पहले 25 दिसंबर 2016 को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर बंगाल में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा गया। दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पहाड़ी इलाकों में तेज ठंडी हवाओं के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।

राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भी ठंड बढ़ी है। पुरुलिया में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और सागरद्वीप में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। शनिवार तक इसी तरह की ठंड बनी रह सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले सप्ताह की शुरुआत से ठंड का असर कुछ कम हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाके, डुआर्स, पश्चिमी जिले और तटीय क्षेत्रों में दृश्यता कम होने की आशंका है। हालांकि गंगा के मैदानी दक्षिण बंगाल में फिलहाल घने कोहरे की चेतावनी नहीं दी गई है।

बिहार और झारखंड में ठंडे दिन जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में चिल्ला ए कलान की शुरुआत हो चुकी है, जहां लंबे समय तक कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का अनुमान है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने से बहुत घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर बंगाल में पारा तीन डिग्री तक लुढ़का, दक्षिण में भी बढ़
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पिछले नौ साल में यह दूस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News